कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में महिला सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

चंदन गौड़
मन्दसौर –
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंदसौर द्वारा स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिला स्व सहायता समूह द्वारा हुनर हाट के आयोजन में अपने उत्पाद का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। श्रीमति प्रियंका गोस्वामी द्वारा महिला दिवस पर शहर की सभी महिलाओं को संदेश देते हुवे कहा की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है वरन एक कदम आगे ही है। कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को एक दिन पुरुषों से अधिक दिया है। अतः वह दूसरों के साथ अपना खुद का ख्याल रखें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें क्योंकि वह स्वयं स्वस्थ होगी तभी दूसरों की भी देख भाल कर सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान किया गया तथा हुनर हाट के माध्यम से महिला उद्यमियों को भी अपनी उत्पादन क्षमता को प्रदर्शन करने का अवसर देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया साथ ही खेल के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं का सम्मान किया गया।
आज के दिन से ही बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण अपराजिता का भी शुभारंभ प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर खेल विभाग के सहयोग से शुरू किया गया। जिसमें इच्छुक बालिकाओं को जूडो कराटे एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ज्योति नवाल पर्यवेक्षक द्वारा किया गया।