इंदौरप्रत्यंचामध्य प्रदेश

इन्दौर गौरव दिवस अवसर पर 27 मई को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम…

इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 31 मई तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। एडीएम पवन जैन ने बताया कि इन्दौर गौरव दिवस अंतर्गत 27 मई को शहर में अलग-अलग जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रातः 6 बजे महिला/बालिकाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 200 बालिका/महिलाएँ भाग लेंगी। मैराथन दौड़ नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पलासिया चौराहे पर सम्पन्न होगी। कार्यक्रम का समन्वय जिला खेल अधिकारी इन्दौर द्वारा किया जायेगा।
इन्दौर शहर के प्रत्येक वार्ड में खेलकूद प्रतियोगिता, रांगोली, मेहंदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि आयोजित होंगे, जिसमें वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि वार्ड के गणमान्य नागरिक, महिलायें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी एवं वार्ड की किशोरी बालिकाएं इत्यादि सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं इत्यादि को सम्मानित भी किया जायेगा ।
जानकारी के अनुसार, इन्दौर शहर की 5 विधान सभाओं में प्रत्येक में एक जगह वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, स्वैच्छिक कार्यकर्ता, एनजी.ओ., स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, अधिकारी कर्मचारी इत्यादि सम्मिलत होंगे। कार्यक्रम संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक के नेतृत्व / मार्गदर्शन में आयोजित होगा । कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिल्म प्रदर्शन एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम में प्रतिभावान बालिकाओं महिलाओं का सम्मान एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं, बालिकाओं, सामाजिक संगठनों स्वयं सेवी संस्थाये, स्वयंसहायता समूह की महिलाओं का सम्मान होगा। मातृ शक्ति, उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का उदबोधन एवं शासकीय योजनाओं में लोन का वितरण भी किया जायेगा।
मुख्य कार्यक्रम ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्थाए एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय के स्टाल लगाये जायेंगे। ग्रामीण हाट बाजार में 36 स्टाल लगाये जायेगें। रूपाली जैन स्टाल लगाये जाने के संबंध में आवश्यक समन्वय करेंगी। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं विधायक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता पाटीदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में समाजसेवी जनक पलटा, पलक मुछाल, गायक पलक शर्मा, खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त जुम्बा प्रशिक्षक माहेश्‍वरी इत्यादि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभावान बालिकाओं-महिलाओं का सम्मान, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं, बालिकाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थायें, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान होगा, मातृ शक्ति, उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का उदबोधन एवं शासकीय योजनाओं में लोन का वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिल्म प्रदर्शन एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। ऐसी बालिकाएँ जो महिला गार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं उन्हें शस्त्र लायसेंस उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़ा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: