उत्तर प्रदेशपीलीभीत

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में।

अनुभव अवस्थी

पीलीभीत में प्रभावी मतदाता सम्मेलन के दौरान आज उ. प्र. और केंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा किए विकास कार्यों एवं सुशासन की चर्चा की। भाजपा के कामकाज और पारदर्शी शासन व्यवस्था से एक विश्वास का भाव पैदा हुआ है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनाने का मन जनता बना चुकी है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। सोमनाथ मंदिर को आतातायियों ने तोड़ दिया था तो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उसका पुनर्निमाण कराया लेकिन सोमनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने का किसी ने काम किया तो वो नरेंद्र भाई मोदी ने किया। 

बरेली से सड़क मार्ग से पहुचे राजनाथ सिंह ने कहा कि योगासन में 84 आसान होते है। कुल 83 आसान तो भाजपा कर रही है पर इस बार एक खास आसान शीर्षासन सपा को कराना है। कहा कि भाजपा अस्मत और इज्जत दोनों का ही ध्यान रखती है। योजनाओं के जरिए लोगों का जीवन हमने सवार दिया है। सपा को केवल शीर्षासन कराना हैं। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो इधर पार भी और उस पार भी घुस कर मारेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम केवल मंदिर नहीं बनाते बल्कि हम लोकतंत्र का भी मंदिर बनाते हैं। अंग्रेजों के जमाने में भारतीय संसद बनी थी। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री ने फैसला किया कि भारतवासियों के हाथ से लोकतंत्र का मंदिर बनना चाहिए। देखिएगा एक साल के भीतर दिल्ली में नई संसद देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम विकास करते हैं और इसके साथ ही अपनी विरासत को भी संभालकर रखते हैं। जो समाज अपनी विरासत से कट जाता है, उसकी हालत कटी पतंग की तरह हो जाती है, उसका कहीं ठौर नहीं होता है। हम भारत को कटी पतंग की तरह नहीं होने देंगे। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब-जब अन्य सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के पन्नों को पलटकर देखें तो नेताओं ने कहा बहुत कुछ लेकिन अगर उसका थोड़ा भी पूरा किया होता तो हमारा भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया होता। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होता गया। 

सिक्ख भाईयों के योगदान को मैं भूल नही सकता। भारत की संस्कृति की रक्षा करने में अपना सिर कटाने का काम यदि किसी ने किया है तो हमारे सिक्ख भाइयों ने किया है। आजकल कुछ बाहरी ताकतों के साथ अंदर की कुछ ताकतें भी हमारे इस भाईचारे के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर रही है।इस बार के बजट में हमारी सरकार ने 2 लाख 37 हजार करोड़ की धनराशि धान और गेंहू को Minimum Support Prize (MSP) पर खरीदने के लिए आबंटित की है। किसी भी केन्द्र सरकार ने आज तक MSP के लिए इतनी बड़ी धनराशि भारत के इतिहास में कभी आबंटित नही की।मैं समाजवादी पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि जब भी आपकी सरकार आती है तो राज्य में गुंडागर्दी बढ़ जाती है, दंगे होते हैं। क्या राजनीति जाति, पंथ और मजहब के आधार पर होनी चाहिए, क्या राजनीति इंसाफ और इंसानियत के नाम पर नही हो सकती।

Tags

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: