जन जागरूकता अभियान ’’सम्मान’’ के तहत महिलाओं को थाने का भ्रमण कराया


चंदन गौड़
जन जागरूकता अभियान ’’सम्मान’’ अंतर्गत 23 जनवरी को मंदसौर जिले के थाना मल्हारगढ में महिलाओं को थाने का भ्रमण करवाया जाकर सुरक्षा संबंधी एवं पुलिस के आम्र्स की जानकारी देकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया। इसके अतिरिक्त थाना नई आबादी के द्वारा सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये।एवं थाना नारायणगढ के द्वारा भी नारायणगढ कस्बे में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओ/बच्चियों को उनके अधिकारों एवं अपराधों के विषय में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर महिलाओं/बच्चियों को सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाने के कर्मचारियों के द्वारा महिलाओं को जागरूकता संबंधित जानकारी दी गई। उन्हें ’’कुछ कहो कुछ करो समझदारी से’’ के नारे से अवगत कराया गया साथ ही विधिक प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।