देशप्रत्यंचा

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कैंपेन #BharatRatnaForRatanTata

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कैंपेन #BharatRatnaForRatanTata पर रतन टाटा ने दी प्रतिक्रिया
कहा बंद हो यह कैंपेन भारतीय होने पर भाग्यशाली हूं मैं

अनुभव अवस्थी

देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले देश के प्रमुख उघोगपति रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने के मांग कर रहे लोगों से इस अभियान को बंद करने का आग्रह किया है।
#BharatRatnaForRatanTata
टाटा ने कहा है कि वह भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने पर खुशी होगी। टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं से उनके लिए भारत रत्न की मांग के अभियान को रोकने को कहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के जरिये सरकार से टाटा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की मांग की जा रही है। टाटा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सोशल मीडिया पर यह अभियान चलाने वाले एक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं उनसे विनम्रता से आग्रह करता हूं कि इस तरह के अभियान को रोका जाए।’’ सोशल मीडिया पर इस समय #BharatRatnaForRatanTata ट्रेंड कैंपेन चल रहा है।

पद्म भूषण व पद्म विभूषणभूषण से हो चुके हैं सम्मानित

सूरत में 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से ऑर्किटेक्चर बीएस और हार्वर्ड बिजनस स्कूल से अडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम की डिग्री हासिल की है। साल 1962 में टाटा समूह से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रतन टाटा देश के सबसे ईमानदार उद्योगपतियों में गिने जाते हैं।
साल 1991 में उन्होंने टाटा की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप ने कई नई ऊंचाइयों को छुआ। रतन टाटा को साल 2000 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। इसके अलावा साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।

रतन टाटा ने ट्वीट कर कहा

सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रतन टाटा को उनके योगदान विशेषरूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। वहीं जब रतन टाटा को इस कैम्पेन की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं भारतीय हूं। मैं भारत की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने का प्रयास करूंगा।’’ सोशल मीडिया के एक प्रयोगकर्ता ने अन्य लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि टाटा ने युवाओं को प्रेरणा दी है। उन्होंने युवाओं को बताया है कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अपनी क्षमता पर भरोसा करना जरूरी है। एक अन्य प्रयोगकर्ता ने टाटा को देश का सही मायने में ‘हीरो’ करार देते हुए कहा कि वह भारत रत्न पाने के हकदार हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि बीते दिन मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिये जाने की मांग को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। जुड़िए हमारी इस मुहिम से और इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट करिए। इसके बाद ट्विटर पर रतन टाटा और भारत रत्न फॉर रत्न टाटा हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: