संस्था सत्य मेव जयते महामारी काल में कर रही लोगो को मदद

खरगौन-(प्रज्ञा शर्मा)खरगोंन जिले के महेश्वर में संस्था सत्य मेव जयते के सदस्यों द्वारा लगातार लोगो और इस महामारी काल में अपनी सेवाएं दे रहे अफसरों की लगातार सहायता की जा रही जिसमे लोगो को जागरूक करने टीकाकरण करवाने और साथ ही साथ मास्क का निरंतर उपयोग कराने जैसे कार्य किए जा रहे है। इसके तहत कई लोगो को मास्क का वितरण किया गया जा चुका है यह संस्था पिछले कई वर्षो से शहर में विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवाते आ रही है इस समय सभी गतिविधियां बंद होंने पर संस्था जन सेवा के लिए कार्य कर रही है। इस संस्था के सदस्य लगातार अपनी सेवाए इस महामारी के काल में लोगो को दे रहे है। संस्था में मुख्य रूप से सयंक जायसवाल,आशीष केवट,राहुल केवट द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर में ज़रूरत मन्दो , पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मियों को मास्क वितरीत किये जाने का निर्णय लिया और सेवा कार्य में जुट गए ताकि जिससे कि नगर में संक्रमण का खतरा कम हो सके और इस संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।