उत्तर प्रदेशलखनऊ

सोंच ईमानदार काम दमदार, उत्तर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार।

अनुभव अवस्थी

उत्तर प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव परिणाम में साफ कर दिया कि वह इस बार भगवा रंग में होली मनाने जा रही है। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार मोदी-योगी की जादूगरी चली। शानदार जीत के साथ प्रदेश में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में सभी 403 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और तस्वीर करीब-करीब साफ है। रुझानों के मुताबिक भाजपा के लगभग दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रुझानों में भाजपा गठबंधन ने प्रदेश के चुनावी इतिहास में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 271 सीटें हासिल की हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं।

37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में एक दौर था जब राम लहर में भाजपा सत्ता पर काबिज हुई और जनता का विश्वास जीता। वहीं 2017 के बाद फिर 2022 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने 37 साल बाद भाजपा ने यूपी की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने का नया रिकॉर्ड रच दिया। 37 साल पहले कांग्रेस ने बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी। इसके बाद सीएम योगी ऐसे पहले सीएम बने हैं जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हुए फिर से भाजपा की सत्ता में वापसी की है।

भगवा रंग चढ़ने लगा है

भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड जीत दिलाकर योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को होली के पहले ही होली का तोहफा दे दिया। रुझानो में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाने का संकेत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी शाम को भाजपा दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को जीत बधाई देते हुए उनके साथ होली भी खेली।पीएम योगी की अगुवाई में 2014 के लोकसभा चुनाव से प्रदेश में भाजपा की जीत का शुरू हुआ सफर अनवरत जारी है। 1014 के बाद भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव फतह किया और फिर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। अब 2022 में जीत का चौका लगाया है। हर बार जनता ने भाजपा पर अटूट भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत के साथ विजय दिलाई।

सोशल मीडिया पर शब्द बाण

भाजपा की जीत का जश्न सोशल मीडिया ने शब्दबाण चलाकर मनाया गया। तरह-तरह के मीम्स व्हाट्सएप ग्रुपों में तैरते रहे। फोटो, वीडियो व कमेंट करती भाषाओं के कमेंट खूब चले। योगी की फोटो संग खूब चला कि ‘…नहीं जाएंगे मठ, पांच साल और बजाएंगे लट्ठ।’ यही नहीं ‘…बाबा ने ललकारा है, यूपी सिर्फ हमारा है।’ ‘…अबीर है गुलाल है, यूपी में भगवा की बहार है।’ एक संदेश कुछ इस तरह चला कि ‘…यात्रीगण कृपया ध्यान दें :- गोरखपुर से चलकर लखनऊ को जाने वाली गाड़ी संख्या 2022-27 बुलडोजर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही है। एक फोटो मीम रोडवेज की बस में पीछे साइकिल बांधकर जाते हुए भी वायरल होता रहा।

Tags

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: