प्रत्यंचाभोपालमध्य प्रदेश
साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी मुंबई भेजा गया

भोपाल = बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। सांसद को इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा पिछले कई दिनों से लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। गत शाम को उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। कोशिशों के बावजूद ब्लड प्रेशर कम नहीं हुआ। सुबह उन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें आने लगीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराने के फैसला किया गया।

गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं साध्वी प्रज्ञा को कुछ दिन पहले भी एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया था। उस समय भी सांसद को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भी उन्हें एम्स में एडमिट किया गया था।