सचिन गुप्ता बने विश्व मानवता संघ के मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव


विश्व मानवता संघ ने मध्यप्रदेश में इकाई का विस्तार करते हुए सचिन गुप्ता को प्रदेश महासचिव का दायितव सौपा है । रास्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने केंद्र सरकार से मांग की है शिक्षा और स्वास्थ्य को पूर्ण रूप से निशुल्क किया जाए। देवेंद्र शुक्ला का मानना है की शिक्षा और स्वास्थ्य ही वह कारक हैं जिनके कारण ज्यादातर लोगो के घर बार बिक जाते है और कई लोग बेचारे रोड पर आ जाते है, उन्होंने बताया की यह कार्य सरकार के लिए कोई कठिन कार्य नहीं है, शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलो, कालेजो एवं सरकारी तंत्र के द्वारा जितना भ्रष्टाचार मे खर्च होता है ऐसे ही स्वास्थ्य व्यवस्था मे सरकारी हॉस्पिटल और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं मे भ्रस्टाचार मे जितना पैसा खर्च होता है उतने ही पैसो मे सरकार पूरी जनता के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बिलकुल मुफ्त दे सकती है। ऐसा करते ही देश शिक्षा और स्वास्थ्य से सबंधित कई समस्याओ से मुक्त भी हो जायेगा, देश के हर अमीर गरीब बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो जायेगा। यह कार्य मानवता के लिए एक बहुत ही अच्छा होगा।
विश्व मानवता संघ के राष्ट्रीय महासचिव आर के जैन ,रास्ट्रीय सँघटन मंत्री सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सचिन गुप्ता की नियुक्ति होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी ।