पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।


तमाम अनुमानों और कयासों को धता बताते हुए उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सहमति बन गई। आज तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। इस बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, डी पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा विधायक पुष्कर धामी कल शाम करीब 4 बजे पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।
उत्तराखंड को पिछले 4 महीने में तीसरा मुख्यमंत्री मिल गया है। पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसे मंजूरी दे दी गई। सूत्रों के मुताबिक, पुष्कर सिंह धामी आज ही राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।
https://twitter.com/PIBDehradun/status/1411266931311579136?s=20
भाजपा के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने आज देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी। केंद्र की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनकी मौजूदगी में ही धामी के नाम का ऐलान हुआ।
उन्होंने 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। कुशल नेतृत्व क्षमता, संधर्षशीलता एवं अदम्य सहास के कारण वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित कर उन्होंने कई विशाल रैलियां एवं सम्मेलन आयोजित किये।
परिणाम स्वरूप तत्कालीन प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में उन्हाेंने दिनांक 11 जनवरी 2005 को प्रदेश के 90 युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव करने के लिए ऐतिहासिक रैली आयोजित की गई। जिसे युवा शक्ति प्रदर्शन के रूप में उदाहरण स्वरूप आज भी याद किया जाता है।
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। pic.twitter.com/HdzCd5zwvS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2021
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री चुने जाने की सूचना मिलने पर उनके शुभचिंतक गृह निवास पर पहुंच कर परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। वो अपनी जिम्मेदारी से ऊपर उठकर काम करेंगे। उनका जन्म बहुत सामान्य परिवार में हुआ और क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने नजदीक से देखा है। जितना समय है, उसमें वो अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे गीता धामी, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी ने बताया। वहीं उनकी मां भी अत्यंत प्रसन्न होकर उन्हें आर्शीवाद देते हुए बोली यह हमारे लिए और यहां की जनता के लिए गर्व की बात है। परंतु इस खुशी को साथ बांटने के लिए उनके पिता जी नहीं है अगर वह आज होते तो अत्यंत प्रसन्न होते, उन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की है।
#WATCH उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के बाद खटीमा में उनके घर के बाहर जश्न मनाते लोग। #Uttarakhand pic.twitter.com/IMu0aY1D5R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2021