एक जिला एक उत्पाद के तहत लहसुन फसल के बनने लगे उत्पाद- कलेक्टर सिंह

महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे लहसुन का सूखा अचार, अदरक एवं लहसुन का अचार
चंदन गौड़
मंदसौर। आत्म निर्भर भारत अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद में मंदसौर जिले में लहसुन का चयन किया गया है। जिसमें कलेक्टर गौतम सिंह के निर्देशन में स्व सहायता समुहों की महिलाओं को लहसुन के उत्पाद निर्माण हेतु सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बोतलगंज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उद्यानिकी विभाग डॉ. ओम सिंह सहायक प्रोफेसर एवं अनिल कुमार मरावी जिला परियोजना प्रबंधक मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मंदसौर द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को लहसुन से बनने वालों उत्पाद के बारे में प्रशिक्षण दिया गया एवं लहसुन से बनने वाले उत्पाद बनाना सिखाये गये। लहसुन से बनने वाले उत्पाद को महिलाओं द्वारा बनाये भी गये। लहसुन का सूखा अचार, अदरक एवं लहसुन का अचार बनाना सिखाया गया।
एक जिला एक उत्पाद के तहत लहसुन फसल के बनने लगे उत्पाद- कलेक्टर सिंह कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा महिला स्व सहायता समुहों द्वारा लहसुन से बनाये जा रहे उत्पाद का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिक्षक सुनिल कुमार पांडे एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यमं उपस्थित थे। इस दौरान उन्होने कहा कि लहसुन के उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के बनाये। जिससे महारत हासिल हो। इस प्रशिक्षण में 42 महिलाएं उपस्थित थी।