कवर स्टोरीप्रत्यंचा

व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीे

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा; भारतीय जनता पार्टी के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक हमेशा यह मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यह परंपरा अनवरत चली आ रही है।

अनुभव अवस्थी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है। 2016 के अनुसार भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।
भारतीय जनता पार्टी का आज 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी है।

भाजपा में योगदान करने वाले हर व्यक्ति को नमन

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 41 साल पूरे होने पर जनसंघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया ऐसे अनगिनत महान व्यक्तित्व को बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से मैं आदर पूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। पार्टी को आकार देने वाले, पार्टी को विस्तार देने वाले हमारे आदरणीय आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी का बीते कई वर्षों से हमें आशीर्वाद मिलता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक हमेशा यह मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यह परंपरा अनवरत चली आ रही है।

निर्णय और योजनाएं वो हों जो आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाए

आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि वह पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है।
21वीं सदी में जिन युवाओं ने जन्म लिया है, वे आज भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, भाजपा की नीतियों और प्रयासों के साथ हैं। गांधी जी कहते थे कि निर्णय और योजनाएं वो हों जो आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाए।इस भावना को चरितार्थ करने के लिए हमने अथक प्रयास किया है।हम हर व्यक्ति की आवश्यकता पर पूरी संवेदनशीलता से काम करते हैं।

पार्टी के आदर्शों से समझौता नहीं

अटल जी ने एक वोट से सरकार गिरना स्वीकार कर लिया था, लेकिन पार्टी के आदर्शों से समझौता नहीं किया था।
हम राजनीतिक छुआछूत में विश्वास नहीं करते। हम सरदार पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर गर्व करते हैं । हम बाबा साहेब के लिए पंचतीर्थ का निर्माण कर गर्व करते हैं । हम खुले दिल से, भाजपा के घोर विरोधी रहे व्यक्तित्वों को भी सम्मान देते हैं। आज 21वीं सदी में जन्म देने वाला युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है। मोदी ने कहा कि हमारी कार्यशैली है- हम किसी से कुछ भी छीनते नहीं हैं। हम हर व्यक्ति तक पहुंचते हैं, उसकी आवश्यकता पर पूरी संवेदनशीलता से काम करते हैं। मोदी ने कहा, ‘भाजपा आने का मतलब है- वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति। भाजपा आने का मतलब है- योग्यता को अवसर। भाजपा आने का मतलब है- पारदर्शिता, गुड गवर्नेंस। भाजपा यानि- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।’

किसानों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार लगातार बेहतर कानून बना रही है

इस स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को किया याद करते हुए कहा कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा किसान हैं। उनको ध्यान में रखकर केंद्र सरकार लगातार बेहतर कानून बना रही है। इन छोटे किसानों पर सरकारों का कभी ध्यान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आज गलत नैरेटिव बनाये जा रहे हैं। कभी सीएए को लेकर, कभी लेबर कानून को लेकर, कभी कृषि कानून को लेकर। भाजपा कार्यकर्ताओं को समझना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “कभी कहा जाता है किसानों की जमीन ले ली जाएगी। ये कुछ लोग हैं। ज्यादातर वो लोग हैं, जो अपनी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, कुछ लोग वो हैं जो भाजपा से जन्मजात दुश्मनी रखते हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को समझना होगा। हमारे लिए सफलता का मतलब है, नये संकल्पों की शुरुआत।

कोरोना काल में गरीब कल्याण योजना से लेकर वंदे भारत मिशन तक हमारे सेवा भाव को देश ने महसूस किया है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते साल कोरोना ने पूरे देश के सामने एक अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया था, तब आप सब अपना सुख-दुख भूलकर देशवासियों की सेवा में लगे रहे। आपने सेवा ही संगठन का संकल्प लिया और उसके लिए आप डटे रहे, लगे रहे और लोगों की सेवा करते रहे जो काम आप गांव-गांव में शहरों में कर रहे थे, घर घर पहुंच रहे थे। कोरोना संकट काल में भाजपा की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य हो, अपना दायित्व निभाती रही। गरीब कल्याण योजना से लेकर वंदे भारत मिशन तक हमारे सेवा भाव को देश ने महसूस किया है, संकटकाल में देश ने नए भारत का खाका खींचा और आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया।

भाजपा में महिलाओं को प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में हमारी सरकार के हर काम में हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। चाहे तीन तलाक के खिलाफ कानून हो, गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह की छुट्टी हो, घर की रजिस्ट्री में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात हो, स्वच्छ भारत मिशन हो, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी रेहड़ी पटरी वालों के लिए पीएम निधि योजना का लाभ देश की महिलाओं को माताओं-बहनों को मिला।
बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं, देश और देशवासियों का दिल जीतने वाला अभियान है।

हम कभी गर्व नहीं करते कि हमारा दल जीता।

हम गर्व करते हैं कि देश के लोगों ने हमें जिताया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने दी प्रेरणा ।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने हमारे लिए राजनीति रास्ता तय किया।जिन्होंने हमें आदर्शों को लेकर राजनीति में जीने का, जनता के लिए जूझने का और शरीर का कण-कण, समय का पल-पल जनता के लिए लगाए रखने की प्रेरणा दी। भारत का जन-जन और देश का कण-कण हमारे लिए पवित्र है।

उनकी सेवा हमारे लिए राष्ट्र सेवा है।

सत्ता हमारे लिए पवित्र राष्ट्र सेवा का माध्यम है।

पद हमारे लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने का दायित्व है।

भाजपा कार्यकर्ता होना हमारे लिए जीवन मंत्र है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में से एक।

हमें सत्ता-सफलता के साथ और नम्र होना है, और सरल होना है।
हमारे लिए सफलता का अर्थ है- नए संकल्पों की शुरुआत। हम कैसे देश के लिए कुछ नया कर सकते हैं, इस दिशा में लगातार सोचना है। इसका मकसद है देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना।

इसलिए देश में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, भ्रम फैलाया जाता है।कभी कहा जाता है संविधान बदल दिया जाएगा।
कभी कहा जाता है आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा । कार्यकर्ता भाजपा को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज भाजप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: