इंदौर में मंक्रर संक्राति के उपल्क्ष में पंतग का वितरण किया गया

अंकुर प्रताप सिंह वघेल इंदौर
मकर संक्रांति का त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
14 जनवरी को मकर संक्रांति का पवन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति के इस पर्व का अपना एक अलग ही रंग है। इंदौर में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जैनेश झांझरी ने जगह जगह पंतग वितरण का आयोजन किया गया।
इंदौर के तिलक नगर स्थित वंसुधरा अपाटमेंट में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जिनेश झांझरी और प्रदेश महासचिव कपिल सिसोदिया द्वारा छोटे बच्चों के साथ साथ आम जनता को पंतग का वितरण किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षैत्रिय रहवासी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव समाजसेवी जिनेश झांझरी ने बताया कि वह विगत कई वर्षो से अपनी टीम के साथ मकर संक्राति पर शहर में पंतग वितरण का आयोजन करते आ रहे है। वही प्रदेश के महासचिव कपिल सिसोदिया ने कहा की भाजपा द्वारा हिंदू धार्मिक त्यौहारो पर अपना अधिकार जमा जाता है लेकिन हमारे देश में सभी को अधिकार है कि वह हर त्यौहार मनाए इसलिए हम कई वर्षो से यह पंतग वितरण का आयोजन कर रहे है।