प्रत्यंचाभोपालमध्य प्रदेश

सर्व कल्याण के लिए प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन

भारत भूषण

भोपाल। राजधानी के उपनगर बैरागढ़ स्थित सैनिक कॉलोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में शारदेय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि लोक कल्याण और कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए
दुर्गा सप्तशती पाठ का संकल्प लिए गया है। संकल्प के अनुसार प्रतिदिन शाम 4 बजे से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा, मंदिर के पुजारी पंडित रवि पटेरिया ने कहा की क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि के लिए यह पावन कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ सभी को प्राप्त होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: