प्रत्यंचामंदसौरमध्य प्रदेश

41 लाख से निर्मित वन स्टॉप सेंटर का सांसद गुप्ता ने किया लोकार्पण

• वन स्टॉप सेंटर का लैंडलाइन नंबर 07422-221400 जिस पर कर सकती है महिला सम्पर्क

चंदन गौड़

मन्दसौर | वन स्टॉप सेंटर सखी का लोकार्पण सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा किया गया। यह सेंटर 41 लाख 47 हजार रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। लोकार्पण अवसर पर मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय सहित सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, मंदसौर एसडीएम, महिला सशक्तिकरण अधिकारी महाजन, सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा पत्रकार उपस्थित थे।
    यह सेंटर महिलाओं के विरुद्ध होने वाली लैंगिक, हिंसात्मक अपराध करने वालों पर शीघ्रता पूर्वक कार्यवाही करने के लिए स्थापित किया गया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के 51 जिलों में वन स्टॉप सेंटर संचालित हो रहे हैं। जिसमें से एक सेंटर मंदसौर जिले में भी स्थापित है। यह सेंटर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने में अपना कार्य करते हैं। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराध जैसे लैंगिक अपराध, बलात्कार, महिला की लज्जा भंग करना, पीछा करना, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, लिंग आधारित हिंसा, साईबर अपराध, महिला के खिलाफ पुलिस उदासीनता, महिला की निजता का उल्लंघन करना, घरेलू हिंसा, दहेज की मांग, एसिड हमला, गरिमा के साथ जीने का अधिकार, बहुविवाह, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या आदि तरह के मामलों को देखती हैं एवं उनका निराकरण करती है।  इसी के साथ ही वन स्टॉप सेंटर से महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस सेवा में मुख्य रूप से निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, पुलिस सहायता, परामर्श सेवा, विधिक सहायता, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा आदि सुविधाएं भी प्राप्त होती है।
    जिले में यह सेंटर जिला अस्पताल परिसर नूतन स्कूल के सामने महू नीमच रोड मंदसौर पर स्थापित किया गया है। यह सेंटर 24 घंटे चालू रहता है। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 बनाया गई है। इसके साथ ही सखी अर्थात लैंडलाइन नंबर 07422-221400 बनाया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 है। इन नंबरों से 24 घंटे किसी भी वक्त बात की जा सकती है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: