किसानों के लिए हर संभव प्रयास करेगी सरकार- मंत्री हरदीप सिंह डंग
चन्दन गौड़
किसान कल्याण योजना अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम में कार्यक्रम सम्पन्न किसान कल्याण योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 100 करोड़ राशि के हित लाभ वितरित किये गए। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मंदसौर के किसानों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय व पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में बहुत ही कारगर सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार की राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से 4 हजार प्रति वर्ष प्रदान किए जाएंगे। इस तरह से गरीब किसानों को 10 हजार प्रतिमाह मिलेंगे। जिससे किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश की सरकार किसानों की हर नब्ज जानती है। इसलिए किसानों के हित में निर्णय लेती हैं। पूरे देश में प्रदेश की ऐसी पहली सरकार है। जिन्होंने किसानों के हित में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई। जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष 4 हजार रुपये किसानों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के लिए खेत, सड़क, जल, आवास आदि सभी तरह की कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई है। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय, पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष राम कोटवानी, फ़ूड कारपोरेशन के सदस्य मदनलाल राठौर, कलेक्टर मनोज पुष्प, जिलाधिकारी, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, अधीक्षक भू-अभिलेख, डीआईओ, लोक सेवा केंद्र प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।