मंत्री डंग ने लॉयन्स क्लब व गायत्री परिवार के संग कोलवा में रोपे 2100 पौधे

•पर्यावरण बचाव के क्षेत्र में की गई अनूठी पहल
चंदन गौड़
मन्दसौर | जिले की मल्हारगढ विधानसभा के गांव कोलवा में गायत्री परिवार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण में अनूठा कार्य किया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीपसिंह डंग सामिल हुवे तथा पौधारोपण किया। जिसमें मुंदडी से नाहरगढ रोड पर स्थित ग्राम कोलवा के पहाड़ी पर 2100 पौधे लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य कार्य किया।
पोध रोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मंत्री डंग ने गायत्री परिवार का धन्यवाद दिया और कहा कि आज जिला, प्रदेश, देश समग्र को पर्यावरण का महत्व समझना आवश्यक है। पर्यावरण के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्व को भी समझना आवश्यक है। पर्यावरण यदि शरीर है तो जल आत्मा है। पर्यावरण को संरक्षण करना है तो जल को भी संरक्षण करना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण हेतु सरकार द्वारा सफल प्रयास किए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकारे लगातार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाकर पर्यावरण सुरक्षा को बढावा दे रही है। विस्तृत चर्चा में डंग ने बताया कि पर्यावरण मंत्री होने के नाते ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन को बढावा देना हमारा कर्तव्य है। इसलिए सभी महानुभावो से निवेदन है कि पर्यावरण को जीवन शैली का एक मूल आधार मानकर इसका संरक्षण करे। प्रदेश सरकार से संबंधित पर्यावरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सुझाव एवं सहयोग के लिए मैं तत्पर हुँ। कार्यक्रम के दौरान मंत्री डंग ने देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवड़ा को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नानालाल अटोलिया, मदनलाल राठौर, विकास भण्डारी, नरेश त्रिवेदी, मोहनलाल जोशी उपस्थित थे।