मंत्री देवड़ा ने धुंधडका क्षेत्र के 11 करोड़ 88 लाख से निर्मित होने वाली 3 सड़क मार्गों का किया भूमिपूजन

चंदन गौड़
- ग्राम गुलियाना व धुंधड़का में 1 करोड़ 34 लाख के निर्माण कर्यों का लोकार्पण किया
- कार्य बेहतरीन एवं समय पर पूर्ण करें, जिससे लोग कार्य की करें प्रशंसा
मन्दसौर- वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने 157.90 लाख से निर्मित होने वाले पीपलखूंटा से लोध मार्ग, 670.72 लाख से निर्मित होने वाले अफजलपुर से पालड़ी मार्ग एवं 359.41 लाख से निर्मित होने वाले झावल से कुचड़ोद मार्ग का भूमिपूजन किया। इस तरह तीनों सड़क मार्ग 1188.03 लाख रुपये से निर्मित होंगे। पीपलखूंटा से लोध मार्ग का भूमिपूजन सरस्वती शिशु मंदिर मैदान ग्राम लोध, अफजलपुर से पालड़ी मार्ग का भूमिपूजन ग्राम पंचायत अफजलपुर एवं झावल से कुचड़ोद मार्ग का भूमिपूजन बस स्टैंड झावल में किया गया। लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, नानालाल अटोलिया, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित सभी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी, गांव के सरपंच, ग्रामीणजन, किसान एवं पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन देवीलाल सोनार्थी द्वारा किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात ग्राम गुलियाना में 65.53 लाख के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। जिसमें ग्राम गुलियाना में पंचायत द्वारा 6 लाख रुपये से निर्मित शॉपिंग काम्प्लेक्स, 5 लाख रुपये से निर्मित निर्मल नीर कूप, 16 लाख से निर्मित सीसी रोड, 17.53 लाख रुपये से निर्मित सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत माध्यमिक शाला भवन एवं 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित नई आबादी सीसी रोड का लोकार्पण किया।
ग्राम गुलियाना में भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात ग्राम धुंधड़का में 69 लाख के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत धुंधड़का द्वारा 43 लाख रुपये से निर्मित शॉपिंग काम्प्लेक्स, 16 लाख से निर्मित सड़क मार्ग, 5 लाख से निर्मित आश्रम एवं 5 लाख से निर्मित शमसान घाट का लोकार्पण किया।