देशप्रत्यंचा

मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन लेंगे भाजपा की सदस्यता की खबर सोशल मीडिया पर

21 फरवरी को केरल में ले सकते हैं पार्टी की सदस्यता

अनुभव अवस्थी

देश में विकास के प्रतीक के रूप में पहचाने जाने वाले और पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन ने यातायात के विकास की नई परिभाषा लिखी। दिल्ली के विकास में ई श्रीधरन के योगदान को विशेष रूप से जाना जाता है। दिल्ली मेट्रो को ऊंचाई की बुलंदियों तक पहुंचाने और कोलकोता मेट्रो की संरचना तैयार करने वाले ई श्रीधरन का जन्म 1932 में केरल के पलक्कड़ ज़िला में हुआ।

कोलकाता से लेकर दिल्ली मेट्रो के सूत्रधार और मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। भाजपा ने दावा किया कि मेट्रो मैन श्रीधरन 21 फरवरी को पार्टी की विजय यात्रा के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि केरल बीजेपी चीफ के सुरेंद्रन के नेतृत्व में भाजपा 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है।

श्रीधरन औपचारिक तौर पर विजय यात्रा के दौरान पार्टी ज्वाइन करेंगे। इस साल केरल में चुनाव होने वाले हैं उससे पहले वहां रथ यात्रा होने वाली है जिसे विजय यात्रा कहा जा रहा है। दक्षिण भारत में अपने कदम मौजूद करने के लिए भाजपा वहां विजय यात्रा निकालने वाली है।

मैट्रो मैन श्रीधरन केवल मेट्रो ही नहीं कोंकण रेलवे में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वर्ष 2001 में उन्हें पद्म श्री और पुनः वर्ष 2008 में पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया।इतना ही नहीं विकास में इनके योगदान को देखते हुए फ्रांस सरकार ने भी साल 2005 में फ्रांस का मिलिट्री और सिविल सेवा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा है। अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग़्ज़ीन भी इन्हें ‘एशिया का हीरो’ कह कर पुकार चुकी है। विश्व में यातायात को सुगम बनाने के किए ई श्रीधरन UNO में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के सुरेंद्र ने कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होने वाली पार्टी की ‘विजय यात्रा’ के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि, अब तक श्रीधरण की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: