प्रत्यंचामध्य प्रदेशसिंगरौली

कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन में उमड़ा हजारों का जन सैलाव 21 सूत्रीय मांग पत्र संभागीय कमिश्नर के नाम निगम आयुक्त को सौंपा

मोहित दुबे

सिंगरौली-कल जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया गया यहां पर नगर निगम के सभी वार्ड नो की समस्याओं को लेकर 21 सूत्रीय मांग पत्र संभागीय कमिश्नर रीवा के नाम निगमायुक्त सिंगरौली को सौंपा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री वंशमणि प्रसाद वर्मा रहे

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि नगर निगम में जो व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है गरीबों मजदूरों असहायों के हक और अधिकार को मारने का काम नगर निगम के अधिकारी वह सत्ताधारी नेताओं के मिलीभगत से हो रही है उसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी समय रहते निगम के अधिकारियों को यह चेतना होगा कि गरीबों का अधिकार जैसे गरीबी रेखा से नाम काटना राशन बंद कर देना वृद्धा पेंशन पर रोक लगाना विधवा पेंशन पर रोक लगाना वार्ड ओके साफ सफाई नालियों की मरम्मत खुदी पड़ी सड़कों का मरम्मत कार्य जोकि सीधा जनहित से जुड़ा है पर यदि निगम प्रशासन द्वारा 15 दिवस के भीतर कार्यवाही कर सुधार नहीं लाया गया तो कांग्रेस पार्टी निगम कार्यालय का ताला बंद कर आमरण अनशन पर बैठने का काम करेगी।
वही कार्यक्रम में अपने मुख्य अतिथि के संबोधन में पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा ने कहा कि नगर निगम के द्वारा कमीशन खोरी चरम पर है जिसका फल स्वरुप परिणाम आप सबके सामने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को खोद दिया गया है व पाइप लाइन डालने के लिए पूरी तरह से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है निर्माण कार्य आज दिनांक तक पूर्ण नहीं किया जा सका जो एक नगर निगम के लिए प्रश्न चिन्ह बनकर खड़ा है।

कार्यक्रम के संबोधन में जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रूपेश चन्द्र पाण्डेय ने भी अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है उस पर अगर तत्काल नकेल नहीं कसी जाती है तो याद रहे कि कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से देश के भीतर से अंग्रेजों को खदेड़ भगाने का काम किया था उसी प्रकार से इन भ्रष्ट अधिकारियों को भी यहां से खदेड़ने का काम करेगी। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती शशि कला पांडे, उपाध्यक्ष श्री रविंद्र द्विवेदी, रामकृपाल शाह, कुंदन पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार, अनिल वर्मा, कांग्रेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखन लाल शाह, मोहम्मद रियाज खान, शंभूनाथ सिंह, बीके सिंह परिहार, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह पिंटू, महेंद्र प्रताप सिंह, बीके भाटिया, तुला कुशवाहा, रमाशंकर सिंह, श्री कमल शुक्ला तथा अन्य पदाधिकारियों ने अपना संबोधन दिया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज पांडे ने किया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह, सद्भावना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद सिंह, विजय वर्मा, परमेश्वर पटेल, श्रवण बैस, मणिराज सिंह, केडी सिंह, राम लल्लू कुशवाहा, एसपी अग्निहोत्री, सावित्री सिंह पटेल, मधु ‌शाह, मिफ्ता उल हक, राजकुमारी कौल, गोविंद प्रसाद दुबे, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री रमेश शाह, कृष्णा शर्मा, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद शमसुद्दीन, महादेव सोनी, हरि कमल बैस, विष्णु दत्त पांडे, रामाश्रय शाह, अजय सिंह चंदेल, सुषमा सोरी, के पी सिंह, बंतो कौर, अमरजीत सिंह बिल्लू, पुण्य देव सिंह, सूबेदार सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, कार्यालय महामंत्री सुदामा प्रसाद कुशवाहा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेणी शाह,देवपति वैश्य,जिला सचिव आदित्य नाथ पांडे, अजय सिंह चन्देल डब्बू, शंकर खैरवार, मो इरफान,मो हमीद, सुमिर शर्मा,संजय महत्व,रमाकांत सोनी,रायुब खट्टा,श्रीनाथ महत्व,श्याम बिहारी नापित, अखिलेश शाह, नीरज शुक्ला, संजय कुशवाहा, महेंद्र सिंह, रामसकल शर्मा, जय कांत महाराज, माया रामपाल, सजन सिंह, उपेन्द्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अतुल शुक्ला, रणवीर सिंह,संतोष साह, रविंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद याकूब, मुरली यादव, मोहम्मद हामिद, सिल्लू अग्रहरी, राहुल अग्रवाल, गौरव चौरसिया, विद्यासागर वैश्य,मोहम्मद इरशाद, शाहिद खान रिंकू, मनीष कुशवाहा, नंदलाल साकेत,रामब्रिज कुशवाहा,पुष्पराज कुशवाहा,दद्दन कुशवाहा,राम लल्लू साहू, शत्रुघ्न लाल शाह, रामप्रकाश कुशवाहा, प्रहलाद शाह, उमा, बिंदु पांडे,संदीप चन्देल,प्रशांत सिंह बादल,तेजू,सुशीला दुबे, शीला नामदेव, दिलीप कुशवाहा, दुर्गा सोनी, ठाकुर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, संजय कुशवाहा, रवि यादव, कृष्णा साह, बीरबल शाह, अमित कुशवाहा, अंजनी शाह आदि हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व आम जनमानस उपस्थित रहे।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: