प्रत्यंचामध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपाजिला सिंगरौली के मंडल वैढ़न ,खुटार ,सरई ,माडा़ एवं गोरबी की कार्यकारिणी घोषित

प्रत्यंचा ब्यूरो मोहित दुबे सिंगरौली

Untitled Page
भाजपा

वैढ़न,सिंगरौली

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन जी की अनुशंसा के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल जी ने विधायक सिंगरोली श्री राम लल्लू बैस की उपस्थिति में क्रमश: वैढ़न, खुटार, सरई ,माड़ा,एवं गोरबी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष समेत मंडल के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में उनका सम्मान कर की। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैस ने कहा कि मंडलों की यह बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी प्रदेश एवं जिला संगठन की अनुशंसा के बाद घोषित की जा रही है। मैं सभी मंडल पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। एवं मुझे पूरा विश्वास है कि आप हमेशा की तरह एक कार्यकर्ता बनकर भाजपा का मान बढ़ाएंगे एवं बूथ स्तर तक संगठन को गति प्रदान करेंगे ।कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है जिन कार्यकर्ताओं को मंडलों में जगह नहीं मिल पाई है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। अभी विभिन्न प्रकार के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ ओं की नियुक्तियां शेष है हर कार्यकर्ता को काम के अनुरूप उचित सम्मान पार्टी के द्वारा दिया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल ने कहा कि जिले में मंडलों की कार्यकारिणी विस्तार की प्रक्रिया महीनों से चल रही है। सभी मंडलों की सूचियां तैयार हो चुकी हैं ।जो बारी-बारी से घोषित की जाएंगी आज वैढ़न, खुटार, सरई माड़ा और गोरबी मंडल की कार्यकारिणी घोषित हुई है। सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को बधाई देता हूं जिस तरीके से मंडल की कार्यकारिणी का निर्माण हुआ है उसमें सभी जाति वर्ग एवं सामाजिक समीकरणों का खासा ध्यान रखा गया है ।मंडलों की कार्यकारिणी से जिला संगठन को बल मिलेगा एवं संगठनात्मक कार्य आसानी से नीचे तक उतर पाएंगे वर्ष 2020 पूरे विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है भारत सहित अपने प्रदेश में कोरोना ने तेजी से पैर पसार रहा है सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संगठन का कार्य अब जोर पकड़ रहा है और आर्थिक आयाम भी सुचारू रूप से क्रियान्वित होंगे ।अत: हमें अब ज्यादा सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है ।भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक के द्वारा विंध्यनगर और सिंगरौली मंडल के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।मंच का संचालन विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर शाह,राजेंद्र पांडे ,चंद्रिका बैस ,योगेंद्र द्विवेदी तथा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रविंद्र कुमार पांडे कोमल गुप्ता ,शारदा प्रसाद शर्मा ,राजू प्रसाद जायसवाल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैढ़न मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह द्वारा सन्त कुमार शाह, राजेन्द्र कश्यप, हेमन्त पाण्डेय, सुनील जायसवाल, सौरभ गुप्ता, श्रीमती बिरहुलिया बैस को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि महामंत्री दुर्गेश चौबे, राजू साकेत तथा मंत्री श्रीमती पूजा मिश्रा, श्रीमती सत्य भामा सिंह, सुनीता प्रजापति, मनोज कुशवाहा, धमेन्द्र कुमार शाह को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है व कोषाध्यक्ष्ज्ञ रवि बैस को बनाया गया है इसके साथ ही कार्यसमिति सदस्यों को भी जोड़ा गया है।

वहीं सरई मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता द्वारा महाबली सिंह, गजेन्द्र अग्रहरी, लाले वैश्य, श्रीमती शांति जायसवाल, राजकुमार दुबे, श्रीमती सावित्री सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि शिव संतोष चतुर्वेदी, श्यामलाल साकेत को महामंत्री बनाया गया है। वहीं श्रीमती सीता जायसवाल, शिव शंकर कुशवाहा, राजबहादुर सिंह राजा, कुसुम लता रंगलाल यादव, श्रीमती शर्मिला तिवारी को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है जबकि संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरबी मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा द्वारा राजेन्द्र प्रसाद वैश्य, हीरालाल तिवारी, उमेश कुमार सिंह, श्रीमती इन्दु पटेल को उपाध्यक्ष तथा अरूण कुमार पाण्डेय, रामसजीवन सिंह गोड़ को महामंत्री व श्रीमती रीता नामदेव, लाल कुमार वैश्य, मुन्शीलाल यादव, रामलल्लू सिंह, राजेश कुमार बैस को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है जबकि कैलाश प्रसाद वैश्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

खुटार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा राजकुमार शुक्ला, शीतल प्रसाद दुबे, श्रीमती पानपती साकेत, वंशपति देव पाण्डेय, सीताशरण शाह, बाबूजी शाह को उपाध्यक्ष तथा महामंत्री का दायित्व मनराखन प्रसाद शाह, राविशाले साकेत को सौंपा गया है जबकि महेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीमती अनीता सिंह खैरवार, अखिलेश शर्मा को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है जबकि कोषाध्यक्ष राविशाल शाह को बनाया गया है।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: