इंदौरप्रत्यंचामध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पुलिस को नया डीजीपी, आईपीएस सुधीर कुमार सक्सेना बने मध्य प्रदेश के नए पुलिस चीफ..

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल शाम मुख्यमंत्री निवास पर नव पदस्थ पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने डीजीपी सक्सेना को नए दायित्व के लिए बधाई दी।

भोपाल, मध्य प्रदेश को पुलिस महकमे को नया मुखिया मिल गया है। 1987 के बैच आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना मध्य प्रदेश के नए डीजीपी, पुलिस महानिदेशक हुए।
शुक्रवार को ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हो गया था। मध्य प्रदेश के मौजूदा डीजीपी विवेक जौहरी की जगह पर कार्यभार संभाला, दो दिन पहले से ही सक्सेना को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस मध्य प्रदेश बुलाया लिया गया था। उनका रिटायरमेंट नवंबर 2024 में होना है।इससे यह बात साफ है कि अगले ढाई साल तक मध्य प्रदेश के डीजीपी बने रहा सकते है..!

मध्य प्रदेश के मौजूदा डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है, 06 मार्च को विवेक जौहरी का रिटायरमेंट है। वही शिवराज सरकार ने सुधीर कुमार सक्सेना को पुलिस विभाग की कमान सौंपी , और इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए। सक्सेना के ही बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन, अरुणा मोहन राव और राजीव टंडन का नाम भी चर्चा में था। हालांकि इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए सरकार ने सक्सेना के नाम पर मुहर लगा दी है।

सुधीर कुमार सक्सेना अब तक दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) का कार्यभार संभाल रहे थे। शिवराज सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को पत्र लिखकर सुधीर कुमार सक्सेना को उनके मूल कैडर (मध्य प्रदेश) में भेजने के लिए पत्र लिखा, जिसके बाद समिति ने दो दिन पहले उन्हें मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी।

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: