डेंगू से जंग, जनता के संग जन जागरूकता रैली को विधायक सिसोदिया एवं कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चंदन गौड़
मन्दसौर |जिले में डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। डेंगू से जंग, जनता के संग जन जागरूकता रैली को विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं कलेक्टर गौतम सिंह ने आइपीपी 6 जिला प्रशिक्षण केंद्र गांधी चौराहा मंदसौर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही विधायक एवं कलेक्टर ने रैली के साथ ही पथ गमन किया तथा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। रैली का प्रमुख उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई, डेंगू के प्रति जागरूक रहना। इस संबंध में नगर पालिका को भी निर्देश दिए गए कि शहर में साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें। जिससे डेंगू का खतरा ना बड़े। डेंगू के प्रति लोग भी जागरूक हो इसके लिए भी विशेष तौर पर रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ डेंगू से किस तरह से बचाव किया जा सकता है। इस संबंध में भी लोगों को संदेश प्रदान किया गया। डेंगू से बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए। डेंगू का मच्छर कहां-कहां पनपता है। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को बताया गया। रैली का शुभारंभ आईपीपी 6 जिला प्रशिक्षण केंद्र से प्रारंभ हुआ वहां से होते हुए यह रैली गांधी चौराहा, बस स्टैंड, कालाखेत, घंटाघर तक पहुंची। रैली का समापन घंटा घर पर हुआ। डेंगू से जंग जनता के संग जनजाता जन जागरूकता रैली के साथ पुलिस अधिक्षक सुनिल कुमार पाण्डे, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका सहित एनसीसी कैडेट, आम नागरिक, पत्रकार उपस्थित थे।