इंदौर नगर निगम करा रही है भंडारी ब्रिज को अतिक्रमण मुक्त

अंकुल प्रताप सिंह ,बघेल
इंदौर नगर निगम द्वारा मालवा मिल सब्जी मंडी पाटनीपुरा सब्जी मंडी अतिक्रमण हटाने के बाद भंडारी ब्रिज को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है।
सुबह-सुबह नगर निगम की टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया।
अतिक्रमण हटाने के लिए, दो पोकलेन, चार जेसीबी के साथ नगर निगम का अमला और साथी पुलिस टीम मौजूद रहीं। मकानो, दुकानो पर कोर्ट का स्टे होने के कारण उन्हें बाद में तोड़ेंगे, का निर्णाय।
इन्दौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के लिए भंडारी ब्रिज से लेकर कुलकर्णी भट्टा तक सौ फीट चौड़ी सड़क़ के लिए आज सुबह सुबह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया गया। कुलकर्णी भट्टा के पास माता के मन्दिर के पास से लगी दुकानें हटाने का कार्य किया गया। साथी ही नगर निगम की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूदा रहा
नगर निगम द्वारा यातायात आवागमन बंद कर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस सड़क मार्ग पर सौ से ज्यादा अतिक्रमण मकान है।
नगर निगम के अधिकारियों ने भंडारी ब्रिज माता मंदिर से लेकर कुलकर्णी भट्टा पर बन रहे नए ब्रिज तक सड़क चौड़ी करण के लिए नोटिस जारी एक सप्ताह पहले ही कर दिया था।
निगम अफसरों के अनुसार स्मार्ट सिटी में प्लान में सडक़ सौ फीट चौड़ी है।
स्मार्ट सिटी प्लान के द्वारा सडक़ का चौड़ीकरण कर यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा।
नगर निगम ने दो दिन पूर्व निशान लगा दिया गया था।
कुलकर्णी भट्टे से लेकर भंडारी ब्रिज तक सडक़ के चौड़ीकरण में बाधक मकान, दुकान,गुमटियों के हटाने के लिए आज सुबह नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ, सभी संसाधनों के साथ कार्यवाही करने पहुंचे।
सड़क के दोनों ओर करीब 50-60 वैध-अवैध गुमटियां दुकानें हैं। इसमें कुछ गुमटियां कुछ वर्ष पहले निगम द्वारा शिफ्ट करवाया गया था। इस रोड पर नगर निगम का भी मार्केट है, जिसमें कई दुकानें है। कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपना सामान हटा लिया था। माता मंदिर के पास से लगी दुकानों और मकानों पर कार्रवाई शुरू की गई।
लोगों द्वारा कुछ समय की मांगी, की पर अधिकारियों ने साफ माना कर दिया।