मध्य प्रदेश

भारत को अखंड बनना ही पड़ेगा, हर भारतीय को इसमें सोचने की जरूरत है – संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत

डॉ मोहन भागवत, आरएसएस संघ प्रमुख

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है। हिंदू के बिना भारत और भारत के बिना हिंदू का कोई अस्तित्व नहीं है। जब-जब हिंदुत्व की भावना कमजोर हुई, तब-तब हम संख्या में कम हुए हैं और हमारा विखंडन भी हुआ है। भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हिंदुओं में हिंदुत्व की भावना प्रबल हो। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संघ प्रमुख ने इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा कि यहूदियों का सांस्कृतिक इतिहास इजरायल से जुड़ा हुआ है। यहूदियों को भी पूर्व में अन्यत्र भूभाग देने की कई प्रयास हुए, लेकिन उन्होंने अपनी जमीन नहीं छोड़ी। यही वजह है दुनिया में यहूदियों का अस्तित्व आज भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग मन और विचारों से दूसरों से जुड़े होते हैं। हमारे बीच संबंध बनाने के लिए व्यापार का होना जरूरी नहीं है। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर कहा कि अमेरिका हमेशा से ही भारत से अपने रिश्ते सुदृढ़ करना चाहता है, लेकिन उनके संबंधों में व्यापारिक मूल्य अधिक होते हैं और वे अमेरिकियों के हित को सर्वोपरि रखते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है।

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा, ये हिन्दुस्तान है और यहां परंपरा से हिन्दू लोग रहते आए हैं जिस-जिस बात को हिन्दू कहते हैं उन सारी बातों का विकास इस भूमि में हुआ है। भारत की सारी बातें भारत की भूमि से जुड़ी हैं, संयोग से नहीं। हिन्दू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना हिन्दू नहीं। भारत टूटा, पाकिस्तान हुआ क्योंकि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिन्दू हैं, वहां के मुसलमान भी भूल गए। खुद को हिन्दू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा।प्रमुख ने आगे कहा कि हिन्दू और भारत अलग नहीं हो सकते हैं। भारत को भारत रहना है तो भारत को हिन्दू रहना ही पड़ेगा। हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को अखंड बनना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इसमें सोचने की जरूरत है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने हिंदुत्व पर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं की शक्ति, संख्या और हिंदुत्व का भाव कम हो गया है। भारत हिंदुस्तान है। हिंदुत्व और भारत अलग नहीं हो सकते हैं।आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ये हिन्दुस्तान है और यहां परंपरा से हिन्दू लोग रहते आए हैं। जिस-जिस बात को हिन्दू कहते हैं, उन सारी बातों का विकास इस भूमि में हुआ है। भारत की सारी बातें भारत की भूमि से जुड़ी हैं, संयोग से नहीं। उन्होंने अपने संबोधन में अशफाक उल्ला खान की शहादत और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को भी याद किया।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: