प्रत्यंचाफतेहाबादवेस्ट बंगाल

पश्चिम बंगाल में अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर जोर दार हमला

अनुभव अवस्थी

बंगाल में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।जब हजारों लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, तब फ्रीडम ऑफ स्पीच और मानवाधिकार की वकालत करने वाले ग़ायब है – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी हिंसा का दौर लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। हालांकि, टीएमसी पार्टी भी बार-बार इन आरोपों को खारिज कर रही है। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला होने की जानकारी केन्द्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। यह घटना पश्चिम मीदिनापुर के पंचकुडी में हुई।

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया। चुनाव के बाद, राज्य में हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री का दल राज्य में पहुंचा था। हमले में मंत्री की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मुरलीधरन ने हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग केंद्रीय मंत्री की कार का शीशा तोड़ रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘पश्चिमी मिदिनापुर के दौरे के वक्त मेरी गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। शीशे तोड़ दिए गए। मेरे पर्सनल स्टाफ पर भी हमला किया गया। मुझे अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी के आगे कुछ लोगों का समूह आ जाता है। एक आदमी लाठी लेकर गाड़ी के आगे शीशे की तरफ जोर से पटकता है। मत्री कार पीछे करने को कहते हैं। पीछे जगह नहीं होती तो ड्राइवर बैक गेयर में गाड़ी पीछे की ओर भगाता है। लोगों की भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर रही है। भागो-भागो की आवाजें आ रही हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि जैसे ही वह इलाके में पहुंचे। लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस वाहन में वह यात्रा कर रहे थे उसकी खिड़कियां तोड़ दी गईं। उनके साथ आई पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई और चालक घायल हो गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद से पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रायोजित हिंसा चरम पर है। लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।जब हजारों लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, तब फ्रीडम ऑफ स्पीच और मानवाधिकार की वकालत करने वाले ग़ायब है। पश्चिम मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन जी के क़ाफ़िले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है।मैंने कल ही कहा था कि बंगाल में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।जहाँ भारत सरकार के मंत्री पर हमला हो जाय, वहाँ आम जनता की क्या स्थिति होगी?

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: