पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वैक्सीन को लेके बड़ा बेतुका बयान


भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवा सकते, अपनी सरकार आएगी सबको फ्री मिलेगी वैक्सीन : अखिलेश यादव*
समाजवादी पार्टी ऑफिस में मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव ने कहा भी भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा नहीं है। अयोध्या से आए साधु संत, मौलाना और सिख समुदाय के लोगों ने आज अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आप लोगों का सहयोग और समर्थन रहा तो देश को बदलने की शुरुआत 2022 से उत्तर प्रदेश से हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हजारों साल से हमारी संस्कृति गंगा-जमुनी-तहजीब की रही है, हमने अपनी संस्कृति बचा कर रखनी है, इसलिए हमारे देश को दुनिया में सबसे अलग माना जाता है ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वह कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनका मानना है कि भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा ही नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। भाजपा का क्या भरोसा। जब हमारी सरकार आएगी सभी को मुफ्त वैक्सीन लगवाएंगे। भाजपा का फैलाया गया कोरोना वायरस का संक्रमण तो केवल विपक्ष के लिए है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान तो भाजपा तो इसे थाली बजाकर दूर कर रही थी। फिर अब ड्राई रन की क्या जरूरत है।अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है। ताली और थाली से ही कोरोना को भगवा दें ना।
समाजवादी पार्टी के मुखिया शनिवार को पार्टी कार्यालय पर विभिन्न धर्म के गुरुओं से मिले। अयोध्या के कई संतों के साथ ही सिक्ख गुरु और मौलानाओं से भी अखिलेश यादव मिले। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनको पगड़ी भी पहनाई। अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमको अयोध्या के धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मिला है। सभी ने हमको दिल से आशीर्वाद दिया है। अयोध्या के मान्यवरों का अभिनदंन करता हूं। अयोध्या तो एकता का प्रतीक है।