प्रत्यंचामंदसौरमध्य प्रदेश
पिपलियमण्डी में प्रहलाद का ढाबा अवैध रूप से संचालित होने से प्रशासन ने किया नेस्तनाबूत

चंदन गौड़
मन्दसौर | अवैध शराब पर कार्यवाही एवं अवैध रूप से संचालित ढाबों पर प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के अंतर्गत आज पिपलियमण्डी में प्रहलाद का ढाबा अवैध रूप से संचालित होने से प्रशासन ने नेस्तनाबूत कर दिया। यह ढाबा कुछ समय से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जिसको आज प्रशासन ने पूरी तरह से तोड़फोड़ करके नस्ट कर दिया है। इस तरह की कार्यवाही क्षेत्र में लगातार चलती रहेगी। जिससे कोई भी इस तरह का अवैध कार्य ना कर सके।