प्रत्यंचामध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली ने बैठक कर 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर सिंगरौली को सौपा

मोहित दुबे
जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली ग्रामीण तथा शहर के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक सम्पूर्ण जिले की आयोजित कर 10 मूलभूत समस्याओं का ज्ञापन जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व तथा जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के शहर अध्यक्ष रामबाबू सिंह तथा जिला महिला कांग्रेस सेवादल की शहर अध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिला कलेक्टर को सौप 15 दिवस के अंदर निराकरण करने हेतु माँग किया गया ।
ज्ञापन में सम्पूर्ण लाकडाउन अवधि का स्कूल फीस प्रायवेट बिद्यालयो का माफ करने ,काचन जलासय की नहर का कार्य गुणवत्ता विहीन कराया जा रहा है उसकी जांच करने ,काचन डैम का गेट बिगत 3 महीनों से बिगड़ गया है उसका पानी नदी में जा रहा है तत्काल गेट सुधरवाने ,एस्सार पावर कंपनी द्वारा बरगवां से परसौना मार्ग में कोल परिवहन किया जा रहा उसमे पानी का छिड़काव करने तथा सम्पूर्ण रोड़ में झाड़ू लगवाने तथा कोल परिवहन इस मार्ग से बंद करवाने ,स्थानीय ओबी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को नोकरी देने ,टोल प्लाजा तेलदह के कर्मचारियों को वापस कार्य पर रखने तथा रोड का मेंटिनेंस करवाने ,तथा पूरे छेत्र में अवैध रूप से बालू के कालाबाजारी पर रोक लगवाने ,तथा एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली के सिविल बिभाग के अधिकारियों द्वारा सहकारी समिति के संचालकों से ठेका कार्य के नवीनीकरण में रिस्वत पर रोक लगाने,व सिंगरौली जिले में 10 वर्षो से सभी विभागो मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरित करने हेतु माग पत्र ज्ञापन के साथ संयुक्त कलेक्टर बी पी पाण्डेय को सौपा गया ।
ज्ञापन सौपने वालो में जिले के पदाधिकारियों में शिवेन्द्र तिवारी ,हीरामणि शुक्ला, ठाकुर प्रसाद बैस ,रणबहादुर सिंह ,योगेंद्र पाण्डेय ,एन डी दुबे ,अरविन्द बसोर ,मोहन लाल जायसवाल, रामदास कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा ,अम्बिका रावत ,सुरेश साकेत ,लछमण यादव ,राजीत दुबे,आनंद पनिका ,महेंद्र सिंह ,मिठाईलाल यादव ,बिस्वनाथ सिंह ,पुष्पा सिंह ,प्रियंका सिंह ,नीता सिंह ,सिमा सिंह ,बिजय जायसवाल, लालबहादुर पनिका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे ।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: