इंदौर में गौरव उत्सव में होगी दिव्यांगजनों की सांस्कृतिक प्रस्तुति,,,


इंदौर गौरव उत्सव के अंतर्गत दिव्यांगजनों के द्वारा 30 मई को शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम- गायन वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां गांधीहाल परिसर में दी जायेगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। नगर निगम को गांधी हाल परिसर का आरक्षण, टेबल कुर्सी साउण्ड, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व विकास अधिकारी एनएबी संजय लाखण्डे को सौपा गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को दिव्यांगजनों के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व सौपा है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व राजेश मिश्रा को सौपा गया है।
कलापथक दल समाजिक न्याय इंदौर रेमू दाहिमा को कलापथक दल के सभी सदस्यों के साथ मय वाद्य यंत्र सहित उपस्थित होकर मध्यप्रदेश गान एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने का दायित्व सौपा गया है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व कलाकार सामाजिक न्याय श्री प्रदीप सोलंकी को सौपा गया है। व्याख्याता शिक्षा विभाग श्रीमती लिली डाबर को कार्यक्रम संचालन का दायित्व सौपा गया है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व विशेष शिक्षक हरिश हलवे को सौपा गया है तथा सह अस्पताल अधीक्षक सविल सर्जन को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का दायित्व सौपा गया है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व मूक बधिर संगठन रवि बनोत को सौपा गया है।