गरोठप्रत्यंचामध्य प्रदेश

कांग्रेस पर्यवेक्षक यशवंत अग्निहोत्री गरोठ पहुंचे

चंदन गौड़

गरोठ नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक यशवंत अग्निहोत्री रविवार को गरोठ पहुचे  जहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक का स्वागत किया तत्पश्चात पर्यवेक्षक श्री अग्निहोत्री पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचे जहां पर पर्यवेक्षक द्वारा नगर परिषद के चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की
इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की तथा कांग्रेस की विजय हेतु मूल मंत्र टिप्स कांग्रेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिए
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित चंदेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल नगर कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी सुनील मिश्रा ने नगर परिषद के चुनाव को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
पर्यवेक्षक श्री अभिनेत्री ने नगर परिषद के चुनाव को लेकर  अलग-अलग दावेदारों से चर्चा की 
नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के 6 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की वही नगर के 15 वोटों से पार्षद पद के लिए 35 दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की
अध्यक्ष पद हेतु प्रमुख रूप से ललित चंदेल अब्दुल हाफिज ठेकेदार रविंद्र पाटीदार सुनील मिश्रा राजकुमार कोटवाल मुकेश पाटीदार ने अध्यक्ष पद हेतु अपने दावे प्रस्तुत किए।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: