Uncategorized

कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारों से किया धोखा– बिसाहूलाल सिंह.


अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतेगी। प्रदेश के कद्दावर नेता, मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं उनके समर्थकों के भाजपा में आने से कांग्रेस शून्य हो गयी है। भाजपा चुनाव प्रबंध समिति एवं कोर ग्रुप की आन्तरिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उप चुनाव संयोजक भगवान दास सबनानी ने व्यक्त किये। कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह, रविन्द्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, ओमप्रकाश द्विवेदी, रामदासपुरी, सिद्धार्थ सिंह के साथ प्रबंध समिति ,जिला कोर ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह
चुनाव एक युद्ध है। सभी के कार्य/ दायित्व तय किये गये हैं। भाजपा मप्र ने कोर ग्रुप , प्रबंध समिति का गठन किया गया है। कार्यविभाजन कागज में ना रहे, योजनाबद्ध तरीके से एकजुटता से बूथ स्तर पर कार्य करके हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं।
अनूपपुर उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि मेरा झोला ढोकर विधायक बनने वाले सट्टा, जुआ,शराब,कबाड का काम कराने लगे। उन्हे बचाने के लिये कमलनाथ के आफिस से फोन आता था। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए पन्द्रह महीने में एक भी वचन पूरा नहीं किया। किसानों, बेरोजगारों से छलावा किया। तभी हमने तय किया कि ऐसी धोखेबाज सरकार नहीं रहने देगें।
मंच का कुशल संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल ने अनूपपुर में जीत को सुनिश्चित बतलाते हुए कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की सराहना की। श्री रॊतेल ने कहा कि विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता के कारण हम दो सांसद से ३०० से अधिक सांसदों तक पहुंचे हैं।
प्रदेश प्रबंध समिति के सदस्य, भोपाल के पार्षद रविन्द्र यति ने सारगर्भित उद्बोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं से केन्द्र ,राज्य सरकार की सफल योजनाओं की चर्चा करके , बूथ स्तर पर ले जाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में उक्त पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंध समिति, कोर ग्रुप के सदस्य, मंडल अध्यक्ष उपस्थित कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन रामदासपुरी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: