प्रत्यंचामंदसौरमध्य प्रदेश

जनता के सहयोग से लड़ेंगे कोरोना की लड़ाई – कलेक्टर मनोज पुष्प

कोरोना वालिंटियर अभियान अंतर्गत शहर में फ्लेक्स लगाए व मास्क बांटे गए

चंदन गौड़
मन्दसौर –
जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है। मप्र जन अभियान परिषद व नगर विकास प्रस्सफुटन समिति के द्वारा मैं हूँ कोरोना वालिंटियर अभियान के तहत कलेक्टर मनोज पुष्प की उपस्थिति में स्थानीय संजीत रोड़, महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल के आसपास दुकान संचालकों को जागरूक करने हेतु जनसहयोग से 100 फ्लेक्स लगवाए व 500 मास्क वितरित किए। साथ ही आम जनता व व्यापारियों को समझाईश भी दी गई।
इस अवसर पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें कोरोना की लड़ाई जनता के सहयोग से लड़नी हैं। जनता से आग्रह हैं मास्क जरूर पहनें। मास्क कफन से छोटा होता हैं। आक्सीजन लगाना हैं या मास्क लगाना। यह आपको सोचना हैं। आपने कहा कि बिना मास्क घूमने वाला अपराधी हैं। संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए दूरी बनानी पडे़गी। आपने अंत में कहा पहला सुख निरोगी काया। इस अवसर पर जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी, अध्यक्ष विनोद मेहता, सचिव प्रकाश सिसोदिया, समाजसेवी मुकेश काला, सदस्य कपिल भंडारी, नवीन सगरावत, रोमेश शर्मा, सुनीता देशमुख, अर्चना गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुनीता देशमुख, दयाराम चौहान सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रकाश सिसोदिया द्वारा किया गया।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
%d bloggers like this: