धारमध्य प्रदेश

नगर परिषद कुक्षी द्वारा एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत नगर परिषद् अध्यक्ष मुकामसिह किराड़े ने की

प्रत्यंचा ब्यूरो धार मनीष आमले

कुक्षी/धार । नगर परिषद कुक्षी द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत मुख्य नगर पालिका अधिकारी कैलाशचन्द्र कर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 1/8|2020 को नगर परिषद कार्यालय पर की गई। इस अवसर पर नगर परिषद कुक्षी अध्यक्ष मुकामसिह किराड़े द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण कर की गई। इस अवसर पर समस्त पार्षदगण, कर्मचारीगण व उपस्थित अधिकारी द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओं से इस संकट की घडी मे शहर हित के लिए मास्क दान करने की अपील की गई, इस हेतु मास्क बैंक की स्थापना भी की गयी है। इस अवसर पर परिषद द्वारा 200 मास्क का जरुरतमंदो को वितरण किया गया, यह मास्क निकाय के पार्षदगण व कर्मचारीगण द्वारा दान किये गये थे। साथ ही आमजन को बताया गया की शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे झोला बैंक पर जाकर मास्क दान कर सकते है एंव दान में प्राप्त होने वाले मास्क को परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाने वाली मास्क बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जावेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की समझाईश देने व रोकने टोकने हेतु लगभग 06 डोर-टू-डोर कचरा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर शहर के मुख्य बाजारों में रवाना किया गया। डोर-टू-डोर कचरा वाहन के माध्यम से शहर के मुख्य बाजारों में घुमकर नागरिकों व व्यापारियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, समय पर हाथों को धोने व हैंड सैनिटाइजर से सैनिजाइज करने की समझाइश दी जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: