प्रत्यंचामंदसौरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से जिले के 892 संबल हितग्राहियों को 18 करोड़ 68 लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान की

चंदन गौड़

• जनपद सीतामऊ के ग्राम गुढ़ा की संतोष बाई एवं पुत्री चंदा से मुख्यमंत्री ने NIC के माध्यम से सीधे चर्चा की

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना एवं मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। मंदसौर जिले के कुल 892 संबल हितग्राहियों को राशि रू. 18 करोड़ 68 लाख अनुग्रह सहायता प्रदान की गई। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के 31 हितग्राही को 62 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता से लाभान्वित किया गया। साथ ही संबल 2.0 योजना एवं पोर्टल का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

जिले के जनपद सीतामऊ की ग्राम पंचायत कानाहेड़ा के ग्राम गुढ़ा के पंजीकृत निर्माण श्रमिक स्व. दुला की पत्नी संतोष बाई एवं पुत्री चंदा से मुख्यमंत्री द्वारा NIC के माध्यम से सीधे चर्चा की। हितग्राही संतोष बाई से को शासन से कौन- कौन सी योजना का लाभ मिल रहा है जानकारी ली। साथ ही संतोष बाई को बच्चों को पढ़ाने, और अच्छे भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, कलेक्टर गौतम सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, श्रम अधिकारी प्रकाश डोडवे सहित श्रम विभाग एवं नगरपालिका विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: