प्रत्यंचामध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा प्रदेश के आह्वान पर जिले के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा

चौराहे पर समीर खान उर्फ सिकंदर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी कर फूंका पुतला

मोहित दुबे

सिंगरौली//बैढन:- भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के आह्वान पर प्रत्येक जिले के साथ – साथ सिंगरौली जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष- बीरेंद्र गोयल के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष- विनोद चौबे के नेतृत्व में आज अंबेडकर चौक पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे ने आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समीर खान उर्फ सिकंदर द्वारा सतना में किये गये अमानवीय कार्यों को लेकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओ के खिलाफ अम्बेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और समीर खान उर्फ सिकंदर को फांसी की सजा दिलाने हेतु विरोध प्रदर्शन कर चौराहे पर पुतला फूंका गया ।

मौके पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष- विनोद चौबे, बैढन मंडल अध्यक्ष- विक्रम सिंह चंदेल, सुरेंद्र पटेल, प्रदुम सोनी बिन्नी सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता विरोध प्रर्दशन व पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: