प्रत्यंचाभोपालमध्य प्रदेश

गौमाता को ठंड से बचाने बांधेंगे कंबल

दुर्घटना से बचाव के लिए सींगों पर लगाएंगे रेडियम

भारत भूषण

भोपाल। लगातार बढ़ती जा रही ठंड को देखते हुए गौ माता के ठंड से बचाव हेतु उनके शरीर पर कंबल बांधे जाएंगे। यह जानकारी मां कंकाली धाम गौरव बचाओ गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सायं 4:00 बजे कंकाली माता के दर्शन उपरांत बिलखिरिया के मुख्य मार्ग पर गौ माता को कंबल बांधकर इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों और बाईपास रोड पर चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सर्दी में लावारिस घूमती गायों पर कंबल बांधकर उन्हें ठंड से निजात दिलाई जाएगी। विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार मुख्य मार्गों और बायपास के आसपास विचरण करने वाले गोवंश के सींगों पर रेडियम टेप भी लगाया जाएगा, जिससे वाहन चालक और गोवंश दोनों ही दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहें। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि आमजनों और गौभक्तों के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा, उन्होंने क्षेत्रीय लोगों और युवाओं से इस अभियान में जुड़कर गौसेवा करने की अपील की।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: