धारप्रत्यंचामध्य प्रदेश

भगवान श्रीबलराम जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चित्र भेटकर किसानों का सम्मान किया

मनीष आमले धार

भगवान श्रीबलराम जी की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा बदनावर विधानसभा ने क्षेत्र के किसान भाइयों को भगवान श्री बलराम जी का चित्र भेटकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम कोटेश्वर धाम पर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक श्री खेमराज पाटीदार,अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट,अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार थे।

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्रीबलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया,स्वागत भाषण में मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं को विस्तृत जानकारी दी। मोर्चा अध्यक्ष ने किसान मोर्चा संगठन के कार्यो के बारे में बताया।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण मोर्चा द्वारा जयंती महोत्सव सरकार के अनलॉक गाईड लाईन के अनुसार संक्षिप्त रूप में रखा।
इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवराम रघुवंशी, जिला कार्य समिति सदस्य गोवर्धन पाटीदार,भाजपा बिड़वाल मंडल अध्यक्ष पवन डोड ,हितेंद्र राजपुरोहित,रणजीत कंडारीया,रामेश्वर ढोलना वाले,रामेश्वर दांगी,रामेश्वर पाटीदार,बाबूलाल धोरा, जगदीश खोकर,बाबू सिंह, राजेश पाटीदार,वजे सिंह वर्दी चन्द्र राठौर,कृष्णा पाटीदार,दरबार सिंह जादौन, नरेंद्र संतोष सुनील पदीदार आदि मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिवराम सिंह रघुवंशी व आभार गोवर्धन पाटीदार ने माना यह जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: