प्रत्यंचा

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले बड़े मंत्रियों ने इस्तीफे‌ दिए

अनुभव अवस्थी सब एडिटर

पिछले कुछ दिनों से देश में केंद्र सरकार में फेरबदल व विस्तार को लेकर समीकरण, अटकलें और चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। उसी फेरबदल को लेकर आज अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और डॉ. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके सहयोगी स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लंबे समय से बीमार होने के चलते इस्तीफा दिया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा दिया है। कुछ और नाम भी शामिल है जिन्होंने अपना इस्तीफा दिया है सदानंद गौड़ा का भी पत्ता कट गया है और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो से भी वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया गया है।

आज शाम 6 बजे मोदी सरकार की कैबिनेट मंत्री मंडल का विस्तार होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार करीब 43 मंत्री, कैबिनेट मंडल में शामिल हो सकते हैं। इन नामों के अलावा कुछ अन्य नाम भी जिनसे या जिनका इस्तीफा आया है।
हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है। राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का भी इस्तीफा ले लिया गया है। वहीं मंगलवार को ही सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था। इस तरह से अब तक 10 लोगों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है।

आपको बता दें कि आज शाम 43 मंत्री शपथ लेंगे, इन मंत्रियों नें जहां कुछ नए चेहरें होंगे तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल होगें। सूत्रों के मुताबिक, महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, तथा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ओबीसी समुदाय के पांच सदस्यों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सात अलग-अलग एसटी समुदायों के आठ आदिवासी मंत्री होंगे। देश के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच मंत्री हैं। कम से कम 29 मंत्री ब्राह्मण, भूमिहार, कायस्थ, क्षत्रिय, लिंगायत, पटेल, मराठा और रेड्डी जातियों जैसे अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: