दूसरे चरण के मतदान से पहले बरेली में मतदाताओं और समर्थकों में उत्साह भर गए प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अनुभव अवस्थी
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा से पहले बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो निकाला। एसपीजी की टीम और कमांडो के घेरे में डेढ़ घंटे तक योगी का काफिला बरेली के विभिन्न मार्गों से निकला। योगी के वाहन पर तीन कमांडो हाथ में बुलेट प्रूफ लैपटॉप लेकर चल रहे थे। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के ऊपर बुलेट प्रूफ लैपटॉप से कवर किया जा रहा था। फूलों के साथ आने वाली मालाएं, पुष्प गुच्छ, लैपटॉप पर लग जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम बरेली की शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक डॉ.अरुण कुमार सक्सेना और और कैंट विधानसभा के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया। शहर के किला चौराहा से रोड शो शुरू हुआ, जो कुतुबखाना, नाबाल्टी होते हुए अयूब खां (पटेल चौक) चौराहा पहुंचा। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

योगी की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर जैमर भी लगाए गए थे। रोड शो के बाद सीएम योगी ने पांच मिनट के लिए जनता को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था का राज होगा। पूरे प्रदेश में विकास होगा। एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। विकास की छड़ी प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी और बुलडोजर माफियाओं को ध्वस्त करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की जनता से 2014, 2017 और 2019 की तरह समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाएं। पिछली बार नौ की नौ सीट दी थी। इस पर भी सभी जीता दो। इसके साथ ही एक बार फिर सरकार बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप के आशीर्वाद से और मोदी के आह्वान पर 2017 में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी थी। बरेली की जनता ने भाजपा की सभी नौ सीटों पर जिताया था। इसके बाद निकाय चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत मिला। प्रदेश समेत पूरे बरेली में कानून व्यवस्था को सही कर दिया गया है। बरेली में पिछले पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कानून का राज है। विकास किया जा रहा है। भाजपा के एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। अपराधी माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा और दूसरे हाथ से विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन दिये गए हैं। अब आगे दो करोड़ युवाओं को टेबलेट व स्मार्टफोन दिए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताएं।