इंदौरप्रत्यंचामध्य प्रदेश
आशीर्वाद विला निपानिया में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा किया…

अंकुल प्रताप सिंह वघेल
इंदौर आशीर्वाद विला रहवासी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र दिवाकर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में एवं पं. अरुण दुबे के आचार्यत्व में सात पंडितों द्वारा तीन दिवसीय वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा नर्मदेश्वर महादेवजी की प्राणप्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। साथ ही श्री राम दरबार, श्री लक्ष्मीनारायण एवं श्री हनुमान जी को भी विराजित किया गया। स्थापना से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण एवं कन्या भोज के साथ रह वासियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में समस्त रहवासियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भागीदारी की और उत्सव का आनंद लिया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अध्यक्ष महेंद्र दिवाकर के साथ उनके कार्यकारिणी सदस्य ने बड़ी तन्मयता के साथ मंदिर निर्माण व स्थापना कार्यक्रम को संपन्न किया।