सड़क से संसद तक अराजकता, अराजकता और सिर्फ़ अराजकता ही विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है- केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अनुभव अवस्थी
संसद सत्र पर केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, भूपेंद्र यादव और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने जहां विपक्ष को देश से माफी मांगने को कहा वहीं प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा अध्यक्ष से विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पीयूष गोयल ने विपक्ष पर सदन की गरिमा गिराने का आरोप लगाया।
इस सत्र में हमने लगातार बहुत की दुखद और शर्मनाक घटनाएं देखीं। पूरे विपक्ष की मंशा शुरू से सदन की गरिमा गिराने और सत्र को नहीं चलने देने की रही। ओबीसी संविधान संशोधन विधेयक में भी शायद एक राजनीतिक मजबूरी में उन्होंने सदन को चलने दिया: राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल pic.twitter.com/H7tSqgopnk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘इस सत्र में हमने लगातार बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटनाएं देखीं। पूरे विपक्ष की मंशा शुरू से सदन की गरिमा गिराने और सत्र को नहीं चलने देने की रही। ओबीसी संविधान संशोधन विधेयक में भी शायद एक राजनीतिक मजबूरी में उन्होंने सदन को चलने दिया।’
विपक्ष को जनता ने बार-बार सबक सिखाया है, एक बार फिर जनता उन्हें सबक सिखाएगी। ये डर रहे हैं जिस प्रकार से इन्होंने स्टाफ पर हमला किया, उस कार्रवाई से डरकर ये हमें धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं , राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा।
विपक्ष को जनता ने बार-बार सबक सिखाया है, एक बार फिर जनता उन्हें सबक सिखाएगी। ये डर रहे हैं जिस प्रकार से इन्होंने स्टाफ पर हमला किया, उस कार्रवाई से डरकर ये हमें धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं: राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल pic.twitter.com/o0MJPuyHXw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021
कांग्रेस और उसकी मित्र पार्टियों ने पहले से ये तय कर लिया था कि हम इस बार संसद नहीं चलने देंगे। उन्होंने मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया, उन्होंने महत्वपूर्ण बिलों पर भी चर्चा नहीं होने दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा साढ़े सात साल भी वो(विपक्ष) जनादेश स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। खासकर कांग्रेस को ऐसा लगता है कि ये हमारी सीट थी और इसे मोदी जी ने आकर छीन लिया। उनकी इसी मानसिकता की वजह से ऐसी चीजें हो रही हैं।
साढ़े सात साल भी वो(विपक्ष) जनादेश स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। खासकर कांग्रेस को ऐसा लगता है कि ये हमारी सीट थी और इसे मोदी जी ने आकर छीन लिया। उनकी इसी मानसिकता की वजह से ऐसी चीजें हो रही हैं: प्रहलाद जोशी https://t.co/mtovFVIabd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सड़क से संसद तक अराजकता, अराजकता और सिर्फ़ अराजकता ही विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है। ना जनता का हित, ना टैक्सपेयर के पैसे की कद्र और ना ही संवैधानिक मूल्यों की गरिमा की फ़िक्र इन्हें कभी रही है। ये सड़क पर भी बेनक़ाब हुए और संसद में भी । देश की जनता इंतजार करती है कि उनसे जुड़े हुए विषयों को सदन में उठाया जाए, वहीं विपक्ष का सड़क से संसद तक एकमात्र एजेंडा सिर्फ अराजकता रहा।घड़ियाली आंसू बहाने की बजाए इनको(विपक्ष) देश से माफी मांगनी चाहिए।
देश की जनता इंतजार करती है कि उनसे जुड़े हुए विषयों को सदन में उठाया जाए, वहीं विपक्ष का सड़क से संसद तक एकमात्र एजेंडा सिर्फ अराजकता रहा।घड़ियाली आंसू बहाने की बजाए इनको(विपक्ष) देश से माफी मांगनी चाहिए: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/wbk9XaReLO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021