Uncategorized

अमेरिका ने संक्रमण में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

  • करीब 70,000 लोग 24 घंटे में संक्रमित हुए

कोरोना से विश्व में शनिवार तक कुल 1.26 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए। वहीं 5.63 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका ने संक्रमण में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अमेरिका में करीब 70,000 लोग 24 घंटे में संक्रमित हुए, जबकि देश में कुल 1.36 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका ने लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड बनाया है। यहां अलास्का, जॉर्जिया, इदाहो, आयोवा, लुइसियाना, मोंटाना, ओहियो, उटाह और विस्कांसिन राज्यों में संक्रमण बहुत तेजी से फैला है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने चेताया है कि सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन किया जाए। हालांकि देश में होने वाली मौतों की संख्या लगभग आधी हुई है। अमेरिका में कुल 14.60 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। यह संख्या कुल संक्रमितों का 44 फीसदी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 4,26,016 मामले सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,375 लोग अब तक मारे गए हैं। इसके बाद कैलिफोर्निया में 3,12,104 कोरोना मरीजों में से 6,952 लोगों की मौत हुई। ब्राजील में दुनिया की सर्वाधिक मौतें हो रही हैं। यहां अब तक 70 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जो हर दिन बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
%d bloggers like this: