

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न प्रदेश में मन रहा है। बीते 37 सालों के उपरांत किसी भी पार्टी को जनता ने दोबारा सत्ता की कुर्सी पर बैठकर अपना विश्वास दर्शाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर हुए योगी और मोदी फैक्टर चला है और लोगों ने उनपर भरोसा जताया है। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद राज्य में सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को 255 सीटें मिली हैं जबकि कड़ी टक्कर देने वाली सपा को केवल 111 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। धुआंधार प्रचार करने वाली कांग्रेस के खाते में दो सीटें मिली हैं। वहीं चार बार प्रदेश की कमान संभालने वाली मायावती की पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राजभवन पहुंचकर प्रदेश की राज्पाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुलाक़ात की। अपना पहला कार्यकाल ख़त्म होने पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं। pic.twitter.com/C1MjreS5Nk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई सरकार के गठन से पहले परंपराओं को निभाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार की दोपहर मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि होली से पहले योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ ले लेंगे।

उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक की। इसके बाद उन्होंने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। बताया जा रहा है कि होली से पहले योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ ले लेंगे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव ने उनके नाम पर पहले ही मुहर लगा दी है। अब विधायक दल की बैठक में नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि दिल्ली में अन्य मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव ने उनके नाम पर पहले ही मुहर लगा दी है। अब विधायक दल की बैठक में नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि दिल्ली में अन्य मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि होली से पहले योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ ले लेंगे। यूपी में बीजेपी गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटें मिली हैं।