इंदौर महिला थाना का महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया…

एडीजी महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल सुश्री रिचा प्रज्ञा मैडम के द्वारा किया गया महिला थाना इंदौर का आकस्मिक निरीक्षण
इंदौर महिला थाना की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
महिला थाना प्रभारी और उनकी समस्त टीम द्वारा निरंतर इंदौर शहर में जागरूकता अभियान के साथ-साथ महिलाएं और छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूल कॉलेज मे जा कर महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए वह शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर दीए गए हैं उनसे भी अवगत कराया और किस प्रकार से मनचलों अन्य अपराधियों से महिलाओं को निपटना है इंदौर थाना प्रभारी ज्योति शर्मा और उनकी समस्त टीम द्वारा निरंतर सेवा और जागरूकता दी जा रही है।
महिला थाने में महिलाओं का होता है तुरंत निराकरण।
काउंसलिंग कर दो परिवारों को टूटने से बचाया जाता है। परिवारों को बिखरने से बचाया जाता है समझाइश दी ऐसी प्यार की भाषा में समझाया जाता है जिससे दो परिवार बिखरने से बच जाते हैं।
थाने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर, महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की, करी जमकर सराहना।



इंदौर – दिनांक 23 मई 2022- इंदौर पुलिस के महिला थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल सुश्री रिचा प्रज्ञा मैडम आकस्मिक निरीक्षण करने महिला थाना इंदौर पहुंची।
इस दौरान एडीजी मैडम द्वारा महिला थाना भवन, रिकॉर्ड का रखरखाव, सीसीटीएनएस, इत्यादि का निरीक्षण किया। किस तरह से थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या को सुना जाता है, कैसे निराकरण किया जाता है संपूर्ण प्रक्रिया को देखा और जाना।
महिला थाना द्वारा महिलाओ/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं उसके संबंध में भी अवगत कराया,
जैसे कि सिटी बस मैं सादा कपड़ों में आम नागरिक की तरह सफर कर महिलाओं बालिकाओं की समस्याओं को जानना, साथ में सफर करने वाले पुरुषों को आवश्यक निर्देश प्रदान करना।
नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में निवासरत समस्त नागरिकों को महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जागरूक करना।
स्कूल कॉलेज में समय-समय पर छोटे-छोटे सेशन लेकर बालिकाओं को इंदौर पुलिस के द्वारा उनकी सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान करना।
महिलाओं को कानूनी मदद के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाने हेतु शुरू की गई एक अनूठी पहल मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, डेस्क के अंतर्गत 22 महिलाओं/बालिकाओं को शहर के विभिन्न संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया गया जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्म सम्मान से अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।
इंदौर पुलिस के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के स्टीकर को सभी सिटी बस एवं सार्वजनिक स्थान स्कूल कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना।
माननीय मैडम के द्वारा महिला थाना इंदौर के समस्त स्टाफ से चर्चा की गई उनकी परेशानियों के बारे में पूछा गया और सभी का अच्छे कार्य हेतु उत्साहवर्धन किया।
महिला थाने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए, उन्होनें महिला थाना इंदौर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की भी जमकर सराहना की गई।
महिला थाने के समस्त स्टाफ ने उनसे कहा कि, आप के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से हमें ओर अधिक उत्साह और ऊर्जा मिली है हम ओर बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे…आपका सादर धन्यवाद किया।
इस दौरान एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) सुश्री रिचा प्रज्ञा जी के साथ पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) इंदौर आशुतोष मिश्रा ने भी साथ रहकर, उन्हें महिला थाना की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।