सोंधिया राजपूत समाज द्वारा शासकीय हॉस्पिटलो में कि 10 व्हीलचेयर भेंट

चंदन गौड़
गरोठ -अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज संगठन द्वारा श्रेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्हील चेयर भेट की
समाज संगठन के द्वारा राशि एकत्रित 10 व्हीलचेयर खरीद कर गरोठ शामगढ़ सुवासरा एवं भानपुरा की दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में व्हीलचेयर दी गई ।
गरोठ कोविड सेंटर पर 4 व्हील चेयर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामगढ़ में 2, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवासरा में 2, भानपुरा -दुधाखेड़ी माताजी मंदिर मे 2
कुल 10 व्हीलचेयर समाज संगठन की ओर से अस्पतालों में भेंट की गई।
इस अवसर पर सोंधिया राजपुत समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूसिंह पावटी ,डॉ नारायण सिंह गरोठ , उपाध्यक्ष दिलीपसिंह तरनोद , महासचिव दरबार सिंह किलगारी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविंदसिंह परिहार सहित समाज सभी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्रेत्र की युवा टीम के द्वारा किया गया।