प्रत्यंचामध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री की पत्नी ज्योति धुर्वे जिला पंचायत बड़े नेताओं की शिकायत लेकर भोपाल पहुंची

भोपाल पहुंचे गुट ने लगाया आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, दो जिला महामंत्री, जिला पंचायत सदस्यों, मंडल अध्यक्षों सहित एक दर्जन से अधिक भाजपा के बड़े नेताओं की शिकायत लेकर भाजपा का एक गुट प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मिलने मंगलवार को भोपाल पहुंचा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति धुर्वे की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर यह आरोप लगाया गया कि संबंधित भाजपा नेताओं की मनमानी के चलते वे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हारी हैं। ज्योति धुर्वे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की पत्नी हैं। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष से मिलने की फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल होते ही भाजपा का जिला संगठन भी सक्रिय हुआ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा ने आरोप लगाया कि जो लोग भोपाल गए हैं, उनके साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में सदस्यता ले चुके व भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विपक्ष में जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले जनपद सदस्य टेकेश्वर साहू भी शामिल थे। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गोंगपा के नेताओं को ले जाना कई सवाल खड़े करता है। इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने शिकायत पर क्या आश्वासन दिया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने इस संबंध में चर्चा के दौरान कहा कि जिला संगठन और उन्होंने स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जी जान से मेहनत किया है। भाजपा समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्य थे, एक निर्दलीय था। सभी पांच के वोट भाजपा प्रत्याशी को मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के संबंध में भोपाल में जब चर्चा हो रही थी, तब राष्ट्रीय मंत्री के समक्ष भी यह बात आई थी कि एक निर्दलीय सदस्य से मत लेने में समस्या आएगी।

pratyancha web desk

प्रत्यंचा दैनिक सांध्यकालीन समाचार पत्र हैं इसका प्रकाशन जबलपुर मध्य प्रदेश से होता हैं. समाचार पत्र 6 वर्षो से प्रकाशित हो रहा हैं , इसके कार्यकारी संपादक अमित द्विवेदी हैं .

Related Articles

Back to top button
Close
%d bloggers like this: